**कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत शाहपुर नगर में बैठक आयोजित**
✍️*मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुर नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलनके तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मनरेगा योजना के महत्व, उद्देश्यों एवं वर्तमान सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण एवं शहरी गरीबों के लिए रोजगार की गारंटी है, जिसे कमजोर करने का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सेन ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत मंडल अध्यक्ष सावर कुमावत पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमावत नगर महामंत्री ओम सिंधी नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता पूर्व पार्षद नाथू कोली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादूराम चावला रोडू रेगर भेरू लाल खटीक सहित अनेक प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना आमजन के जीवन से जुड़ी हुई है और इसे समाप्त या कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता को जागरूक करेंगे तथा मनरेगा की मजबूती के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


