हिंदू सम्मेलन को लेकर आज रायला बंद, व्यापार मंडल और सकल हिंदू समाज ने दिया समर्थन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
रायला (भीलवाड़ा)। रायला ग्राम में आज आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन और शोभायात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की सफलता के लिए व्यापार मंडल और स्थानीय सब्जी मंडी ने आज पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है।
विक्रम छीपा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद और सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की एकजुटता को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम के अनुसार, सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन के उपरांत सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी ग्रामीणों से इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।


