अभिभाषक संघ ने जेएम. कोर्ट खोलने कि मांग को लेकर सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय अभिभाषक संघ द्वारा गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुण्ड़ावत को अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने जे. एम. कोर्ट कि मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा । मांगपत्र में उन्होंने बताया की गुलाबपुरा एसीजेएम कोर्ट में करीब 5500 प्रकरण लंबित होकर विचाराधीन होने से प्रतिदिन 160-170 प्रकरण सुनवाई के लिए सुचिबद्ध होते है, जिनमे कार्य अधिकता होने से सुनवाई सुनिश्चित नहीं हो पाती। जिसके कारण हजारों पक्षकारो को न्यायालय मे न्याय शीघ्र, सुलभ रूप से नहीं मिल पा रहा है और अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिससे अधिवक्ताओ व पक्षकारो के बिच संबध भी खराब हो रहे है।अभिभाषक संघ द्वारा पिछले तीन चार वर्षो से जे एम कोर्ट खोलने कि मांग कर रहे है ।
संघ द्वारा सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, विधि मंत्री, स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक सहित सीजे साहब उच्च न्यायालय राजस्थान, रजिस्ट्रार, भीलवाड़ा सरंक्षक न्यायाधीपति व जिला न्यायाधीश से भी मांग की गई है । उन्होंने गुलाबपुरा न्यायालय के पास करीब 10 बीघा भूमी आवंटित होकर 8 न्यायालय प्रस्तावित है साथ ही न्यायालय के पास ही एसडीएम कार्यालय, पुलिस उपअधीक्षक, पुलिस थाना व समुदायिक चिकित्सालय व जेल आदि निकट होने से पक्षकारो को न्यायिक कार्यो के लिए सुगमता होने व दो राष्ट्रीय राजमार्गो व रेलवे मार्ग से भी जुड़े होने से साधना भी सुलभता से उपलब्ध है।
उन्होंने मांगपत्र के ध्यानाकर्षण के लिए एक दिन न्यायिक कार्यो का सम्पूर्ण कार्य स्थगन किया गया है।
अभिभाषक संघ ने इस अवसर पर एसडीएम को राजस्व न्यायालयो में प्रकरणों को ऑनलाइन करने कि प्रक्रिया से अधिवक्ताओ व काश्तकारो को भारी परेशानी हो रही है जिसके लिए भी अलग से ज्ञापन भी दिया गया । ज्ञापन में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष रामदयाल जाट, कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह पालडेचा, पुस्तकालय अध्यक्ष ज्योतिबाला आमेटा, वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाशंकर व्यास, गौतम कुमार बम्ब, रतन कुमार जैन, प्रदीप रांका, फिरोज खान राजेश मेहता, राजेश पारीक, मोहम्मद निसार, दिनेश मेहता, राजेश कुमावत, गजेंद्र सिंह, कमल जींनगर, शिवनाथ सिंह,सुरेश दाधीच, युगलकिशोर व्यास, दीपक गर्ग, निर्मला रांका सहित कई अधिवक्तागण मौजूद थे।
अभिभाषक संघ ने जेएम. कोर्ट खोलने कि मांग को लेकर सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा ।
Leave a comment
Leave a comment


