अमर शहीद हेमू कालानी का 84 वा बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया।

Published On:

Date:

अमर शहीद हेमू कालानी का 84 वा बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया।
===
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) शहर मे अमर शहीद हेमू कालानी के 84 वे बलिदान दिवस, पुण्यतिथि पर सिंधी समाज के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा हेमू कालानी सर्किल पर दीपदान करके अमर शहीद हेमू कालानी की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति अध्यक्ष जीवतराम मेठानी द्वारा हेमू कालानी के चित्र पर
माल्यार्पण करके हुआ, उसके बाद मौजूद समस्तजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं मिट्टी के दीपक जलाकर दीपदान करते हुए , भारत माता की जय, जयहिंद, अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे के नारे लगाकर अमर शहीद को याद किया, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर सिंधी समाज के किशोर राजपाल , घनश्याम जेठवानी , सुगनचंद जैसवानी, चेतन भूरानी, लोकुमल मेठानी, नंदलाल तीर्थवानी, धर्मीचंद शंभवानी, हरीश गनवानी, जितेंद्र हेमनानी, दिनेश छतवानी, गुलशन हेमनानी, रोहित चौधरी, महेंद्र सिंह, अर्जुन सोनी सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News