श्री माधव गौ उपचार केन्द्र के गौसेवको ने श्रीराम कथा मे संतो का लिया आशीर्वाद।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्रीराम कथा में श्री माधव को उपचार केंद्र के गौ सेवको ने लिया संतों का आशीर्वाद। स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पावन अवसर पर कथा पांडाल में श्री माधव गौ उपचार केंद्र, गुलाबपुरा की टीम ने पहुंचकर पूज्य संत श्री अर्जुनराम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र परिवार की ओर से पूज्य गुरुदेव का दुपट्टा, शाल एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कथा पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत के सान्निध्य में धर्म एवं गौसेवा के महत्व को आत्मसात किया। कथा मे
में रतन की काबरा, कैलाश लड्ढा, शिव पोरवाल, गोपाल लाल वैष्णव, माणकचंद जैन, सुरजाराम कुमावत, बालूराम काल्या, सत्यनारायण प्रजापत एवं कुलदीप आचार्य सहित गौसेवा से जुड़े अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूज्य संत अर्जुनराम जी महाराज का आशीर्वाद गौसेवा के कार्यों को नई दिशा, ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला रहा।
श्री माधव गौ उपचार केन्द्र के गौसेवको ने श्रीराम कथा मे संतो का लिया आशीर्वाद।
Leave a comment
Leave a comment


