धरती देवरा में 25 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन की हुंकार: 1100 कलश और शौर्य प्रदर्शन बनेगा आकर्षण ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

धरती देवरा में 25 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन की हुंकार: 1100 कलश और शौर्य प्रदर्शन बनेगा आकर्षण

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। देश भर में चल रही हिंदू जागरण की लहर के बीच, आगामी 25 जनवरी को ठाकुर बाबा बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के हर वर्ग में भारी उत्साह है और तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

ऐतिहासिक होगी शोभायात्रा:

कार्यक्रम की शुरुआत रामद्वारा से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जो धरती देवरा तक पहुँचेगी। इस यात्रा में 1100 कलश धारण किए मातृशक्ति, अखाड़ा प्रदर्शन, ऊंट-घोड़े और केसरिया दल का विशेष प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत द्वारों और पुष्प वर्षा से यात्रा का अभिनंदन किया जाएगा।

प्रखर संतों का संबोधन:

धरती देवरा में आयोजित होने वाली धर्म सभा को संत शिरोमणि प्रकाश दास जी महाराज और मंदसौर के महेश मणि चैतन्य जी महाराज संबोधित करेंगे। संतों के विचार सनातन एकता और राष्ट्र गौरव को नई दिशा प्रदान करेंगे।

पीले चावल देकर घर-घर आमंत्रण:

सनातनी मोनू सुरेश छीपा ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए घर-घर जाकर पीले चावल और पत्रक बांटे जा रहे हैं। समाज से सहयोग के लिए विशेष टोलियां सक्रिय हैं। तैयारियों की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष मोडू राम धाकड़, संयोजक डॉ. परमेश्वर कुमावत सहित पूरी कार्यकारिणी ने व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में ये रहे मौजूद:

तैयारी बैठक में कोषाध्यक्ष भगवत सिंह लूंलास, सांवरलाल खारोल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, रामेश्वर लाल धाकड़, कैलाश धाकड़, भगवत सिंह कानावत, राजू कहार, रामस्वरूप माली, मोडूराम गुर्जर, सुगन लाल बोहरा, कमलेश धाकड़, ओम प्रकाश सेन, जगदीश प्रसाद व्यास, वेद प्रकाश धाकड़, देवीलाल रेगर, कैलाश चंद्र रेगर, नाथू लाल कहार, रुपचंद कहार, मिठू लाल कहार, भैरुलाल कहार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News