🚨 अलर्ट: 23 जनवरी तक निपटा लें बैंक के जरूरी काम, वरना 5 दिनों तक थप रहेंगी सेवाएं!

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
नई दिल्ली: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है—चाहे वो चेक क्लियरेंस हो, केवाईसी (KYC) या कैश निकालना—तो उसे हर हाल में 23 जनवरी (शुक्रवार) तक निपटा लें। इसके बाद देश भर के बैंकों में लगातार 4 दिनों तक ताले लटके रहेंगे और आपको अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
🗓️ क्यों और कब बंद रहेंगे बैंक?
जनवरी के अंतिम सप्ताह में छुट्टियों और हड़ताल के मेल के कारण बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा। देखिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर:
|
तारीख |
दिन |
बंद रहने का कारण |
|---|---|---|
|
24 जनवरी |
शनिवार |
महीने का चौथा शनिवार (Bank Holiday) |
|
25 जनवरी |
रविवार |
साप्ताहिक अवकाश |
|
26 जनवरी |
सोमवार |
गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश) |
|
27 जनवरी |
मंगलवार |
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल |
|
28 जनवरी |
बुधवार |
बैंक शाखाएं पुनः खुलेंगी |
⚠️ ग्राहकों पर क्या होगा असर?
- शाखाओं में कामकाज ठप: कैश जमा करने या निकालने जैसे फिजिकल कामों के लिए आपको 28 जनवरी तक रुकना होगा।
- चेक क्लियरेंस में देरी: लगातार छुट्टियों के कारण चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया रुक जाएगी, जिससे आपके पेमेंट अटक सकते हैं।
- ATM पर दबाव: बैंक बंद रहने के कारण एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है, इसलिए पहले से ही पर्याप्त नगदी का इंतजाम कर लें।
💡 डिजिटल सेवाओं का लें सहारा
भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन Online Banking, Net Banking, UPI और Mobile Apps के जरिए लेनदेन जारी रहेगा। हालांकि, बड़े ट्रांजैक्शन जो बैंक अधिकारियों की मंजूरी मांगते हैं, उनमें देरी हो सकती है।
सलाह: किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए शुक्रवार (23 जनवरी) को ही अपनी निकटतम शाखा में जाकर पेंडिंग काम निपटा लें।


