आदर्श विद्या मंदिर शाहपुरा में बसन्त पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार और समर्पण दिवस का भव्य आयोजन ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

आदर्श विद्या मंदिर शाहपुरा में बसन्त पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार और समर्पण दिवस का भव्य आयोजन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा | 23 जनवरी 2026

शाहपुरा (कोठार मोहल्ला): स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आज बसन्त पंचमी का पर्व ‘माँ सरस्वती जन्मोत्सव’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यारम्भ संस्कार: शिक्षा की शुभ शुरुआत

​बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय में ‘विद्यारम्भ संस्कार’ का आयोजन किया गया। इस संस्कार के तहत 25 नवीन भैया-बहिनों का विधिवत पूजन कराकर उनकी शिक्षा यात्रा का मंगल शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

उपेक्षित जन शिक्षा निधि: समाज के प्रति समर्पण

​विद्यालय ने इस दिन को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में भी मनाया। इस पहल के अंतर्गत ‘उपेक्षित जन शिक्षा निधि’ हेतु राशि एकत्रित की गई। यह निधि पूर्वांचल राज्यों एवं राजस्थान के आदिवासी व गिरिकन्दराओं में निवास करने वाले अभावग्रस्त और उपेक्षित बालकों की सहायतार्थ समर्पित की जाएगी।

​इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय के भैया-बहिनों, आचार्य बंधुओं और दीदीयों ने स्वयं योगदान देने के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से भी संपर्क कर निधि समर्पित करवाई।

​”बसन्त पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान की साधना और वंचितों की सेवा का संकल्प है। विद्यारम्भ संस्कार और समर्पण निधि के माध्यम से हम विद्यार्थियों में संस्कार और सेवा के बीज बो रहे हैं।”

विद्यालय प्रशासन

Leave a Comment

Related News