भीलवाड़ा में गूंजा ‘एक पाठ श्रीराम के नाम’: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 23 जनवरी 2026
भीलवाड़ा: अयोध्या में श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरी वस्त्र नगरी ‘राममय’ नजर आई। इस पावन अवसर पर रामभक्तों ने सुंदरकांड के सामूहिक पाठ के साथ भक्ति का अनूठा उत्सव मनाया।
500 वर्षों के संघर्ष की विजय का उत्सव
सुंदरकांड पाठ समितियों के प्रभारी बी.एल. माहेश्वरी ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जब प्रभु श्री राम अपने निज महल में विराजित हुए थे, तब भीलवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद के बद्रीलाल सोमानी के मार्गदर्शन में एक माह तक चलने वाला “एक पाठ श्रीराम के नाम” अभियान चलाया गया था। इसी परंपरा और उत्साह को जीवित रखते हुए आज दूसरी वर्षगांठ पर भी शहर में उत्सव का माहौल रहा।
स्टेशन चौराहे पर ‘अयोध्या धाम’ सा नजारा
प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के विशेष अवसर पर स्टेशन चौराहा स्थित ‘अयोध्या एंटरप्राइजेज’ ने अपने नवनिर्मित शोरूम के शुभारंभ पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। सायंकाल आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और भक्तिमयी भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा ‘अयोध्या धाम’ भीलवाड़ा के इस आयोजन में उतर आया हो।
रामभक्तों का ‘श्रीराम’ अंकित अंगवस्त्र से सम्मान
कार्यक्रम के दौरान संजीव सोनी ने सभी सुंदरकांड समितियों के सदस्यों और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रामभक्तों का ‘श्रीराम अंकित अंगवस्त्र’ (दुपट्टा) पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
आयोजन में प्रमुख उपस्थिति:
इस आनंदोत्सव में राकेश पारीक, नरेश मेहता, विनोद जैन, रामदयाल जाट, ओमप्रकाश गर्ग, दिनेश शर्मा, सुनीता लड्ढा, वंदना मेहता, मीनाक्षी मंत्री और अनिल डूंगरवाल सहित भीलवाड़ा की विभिन्न समितियों के सैकड़ों सेवादार और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही।


