बालिका विधालय का शैक्षणिक भ्रमण व विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन हुआ।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यालय की 50 छात्राओं को अजमेर- पुष्कर शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार महेश कोली द्वारा विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकिशन कुमावत (आरपी) सीबीइओ हुरड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा रहे। संस्था प्रधान श्रीमती मैना कुमारी चारण ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। प्रभारी श्रीमती प्रतिभा व्यास ने बताया की 326 छात्राएं उक्त वार्ता से लाभान्वित हुई। कार्यक्रम में श्री मति पूर्णा पारिट, श्रीमती निरमा सैनी, श्रीमती चंद्रा जीवनानी, श्री सुरेंद्र कुमार घूसर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
बालिका विधालय का शैक्षणिक भ्रमण व विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन हुआ।
Leave a comment
Leave a comment


