गुलाबपुरा में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) | 23 जनवरी 2026
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत का आज गुलाबपुरा पहुँचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेशनल हाईवे स्थित पारीक होटल पर जोरदार स्वागत किया गया।
माला और साफा पहनाकर हुआ अभिनंदन
ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत भीलवाड़ा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ एवं गुलाबपुरा नगर अध्यक्ष इंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. कुमावत को माला, भाजपा का दुपट्टा और पारंपरिक सरोपा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
‘जन-जन तक पहुँचाएं सरकारी योजनाएं’: डॉ. कुमावत
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी असली ताकत है। उन्होंने आह्वान किया कि:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं।
- आगामी स्थानीय चुनावों में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें ताकि भारी बहुमत से भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर ओबीसी जिला महामंत्री सज्जन सुथार, जिला उपाध्यक्ष रामदेव जाट, जगदीश चौधरी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत, रवि पुरी, देवीलाल कुमावत, चुन्नीलाल कुमावत, रतन आचार्य, श्याम कुमावत और नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य उपस्थित रहे।
साथ ही पार्षद प्रतिनिधि कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पार्षद रोहित चौधरी, पिंटू वैष्णव, भरत व्यास, विनीत शर्मा, बंसीलाल सोनावा और राजू रामदेव बैरवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


