आदर्श विद्या मंदिर में हुआ विद्या-आरंभ संस्कार कार्यक्रम।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय शिशु वाटिका में शुकृवार को ‘विद्या-आरंभ संस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मांगलिक अवसर पर 11 जोड़ों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ संस्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 15 नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार हुआ। विद्या भारती की परंपरा के अनुरूप भैया- बहनों को विद्यालय में प्रवेश के समय उसे अच्छे संस्कार मिले, इसी लक्ष्य के साथ यह आयोजन किया गया है। नवीन प्रवेश लेने वाले भैया-बहनों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत और विधि विधान के साथ नवीन प्रवेश किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्या शिमला शर्मा, शिशु वाटिका प्रभारी वर्षा गर्ग , विधालय समिति के रामेश्वर दीप छापरवाल, गोविन्द राम लोहार, कमल शर्मा,नरेंद्र कैलानी, मुकेश शर्मा सहित विद्यालय के सभी आचार्य व दीदी मौजूद थे।
आदर्श विद्या मंदिर में हुआ विद्या-आरंभ संस्कार कार्यक्रम।
Leave a comment
Leave a comment


