नामदेव समाज द्वारा श्री नामदेव जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नामदेव समाज सेवा समिति के तत्वावधान मे बसंत पंचमी पर नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। नामदेव समाज के लोगो ने श्री नामदेव जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की एवं श्री गणेश मंदिर बस स्टेड से गाजबाजे के साथ श्री नामदेव जी की शोभायात्रा निकाली, जो मुख्य बाजार, भीलवाड़ा रोड, टीकम चौराहा, बावडी चौराहा सहित मार्ग से होती हुई निकाली गई। समाज के लोगों ने श्री नामदेव जी महाराज की महाआरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नामदेव समाज सेवा समिति के पदाधिकारी, गणमान्यजन, युवा, महिलाये सहित नामदेव समाज के लोग मौजूद थे।
नामदेव समाज द्वारा श्री नामदेव जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई ===
Leave a comment
Leave a comment


