बसंत पंचमी के पर्व पर हैप्पी आवर्स स्कूल मे माँ सरस्वती की झांकी सजाई ===

Published On:

Date:

बसंत पंचमी के पर्व पर हैप्पी आवर्स स्कूल मे माँ सरस्वती की झांकी सजाई
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षौल्लास से मनाया गया। बसंत पंचमी पर्व की विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रार्थना एवं पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई, नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पीले पुष्पों की पुष्पांजलि अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात उन्होंने अपने गुरुजनों को भी पीला ओपरणा ओढ़ाकर, पीले पुष्प अर्पित कर उनसे भी आशीर्वाद लिया, बच्चों ने मां सरस्वती की रंग भरो प्रतियोगिता में भी भाग लिया और सुंदर-सुंदर रंग भरकर चित्रों का प्रदर्शन सबके सामने किया। नन्हे मुन्ने बच्चे जो प्रथम बार विद्यालय आते हैं, उनके अध्यापको ने उन्हें अक्षर ज्ञान करना सिखाया ,उन्हें बोर्ड और स्लेट पर लिखवा कर आज के शुभ वसंत पंचमी के दिन उनके अक्षर ज्ञान का शुभ मुहूर्त में शुभारंभ करवाया, विद्यालय की ही छात्रा आरोही कुमारी ने मां सरस्वती का रूप धारण करके एक सुंदर अद्भुत झांकी का भी प्रदर्शन किया, जिसका सभी बच्चों ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। निदेशक दिनेश कुमार छतवानी ने अपने उद्बोधन ने बच्चों को बसंत पंचमी मनाया जाने का प्रयोजन, इसके महत्व और इसके पीछे का जो इतिहास है उसके बारे में बच्चों को जानकारी दी।

Leave a Comment

Related News