सरेरी मंडल के दस गांवों का हिन्दू सम्मेलन आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्री राम मन्दिर अयोध्या की दूसरी वर्षगांठ पर सरेरी मंडल के गांवो का हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। तत्कालेश्वर महादेव मंदिर सरेरी से विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा बैंड बाजे एवं मशक बाजे के साथ प्रारंभ हुई जो सरेरी ग्राम के विभिन्न मंदिरों से होते हुए वापस पुनः तत्कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची । शोभा यात्रा के बाद संतो के सानिध्य में विशाल धर्म सभा का आयोजन हुआ, धर्म सभा में अध्यक्ष सोहन लाल रैगर ने प्रस्तावना का वाचन किया, मंचासीन मातृ शक्ति भाग्यवंती कंवर ने हिन्दू समाज में नारी के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि नारी हिन्दू समाज में प्रथम पूजनीय हैं। मुख्य वक्ता संघ के प्रान्त प्रचारक मुरलीधर ने अपने वक्तव्य में बताया कि हिन्दू अब जाग उठा है विश्वभर में आज हिन्दुत्व का ही बोलबाला हैं । उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज में कोई जाति नहीं हैं हम सब हिन्दू हैं जब हाथ की पांचों उंगलियां जातियों में बंटी रहेगी तो कोई भी हानि पहुंचा सकेगा, लेकिन जब हथेली मुट्ठी बन जाती हैं तो कोई भी सामना नहीं कर सकेगा। मुख्य अतिथि श्री 1008 मंहत साध्वी देवगिरी जी महाराज हमीरगढ़ ने अपने ओजस्वी प्रवचन में उपस्थित मातृ शक्ति को आह्वान किया कि उन्हें हिंदुत्व के संस्कारों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने गौ माता के संरक्षण एवं हिंदुत्व एकता की बात कही। धर्म सभा के बाद अध्यक्ष ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्त में सामूहिक समरसता प्रसादी का आयोजन हुआ । इस हिंदू सम्मेलन में सरेरी मण्डल के आस पास के सभी 10 गांवों से बडी संख्या मे लोग शामिल हुए।
सरेरी मंडल के दस गांवों का हिन्दू सम्मेलन आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


