नियमित सूर्य नमस्कार करें तो निरोग रहोगे (सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार करवाए)

Published On:

Date:

नियमित सूर्य नमस्कार करें तो निरोग रहोगे

(सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार करवाए)

गंगापुर

(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

, सूर्य सप्तमी पर गंगापुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में रविवार को होने वाला कार्यक्रम 25 जनवरी को राजकीय अवकाश होने से एक दिन पूर्व यानी 24 जनवरी शनिवार को रखा गया क्षेत्र के सभी विद्यालयों में आज सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें आलोक विद्या मंदिर में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया । निदेशक दिनेश लक्ष्कार ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार को करने से क्या लाभ होते हैं उनके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहां की हम नित्य नमस्कार करें तो निरोग रह सकतेहैं।आयुर्वेद नोडल प्रभारी व आयुष ग्राम प्रभारीडॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा आदेशित कार्यक्रम के तहत सभी निजी व सरकारी स्कूलों में किए गए सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उसके फायदे बताइए साथ ही योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित विद्यालयों में योग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनकी विस्तृत जानकारी के साथ ही अधिक से अधिक योग कक्षाओं का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Related News