निजी बसों का नहीं हुआ संचालन यात्री हुए परेशान
गंगापुर
( रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के आव्हान पर संपूर्ण जिले में बसों का संचालन नहीं हुआ। जिला निजी बस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्रकुमार मोगरा ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के सभी बस मालिकों द्वारा समर्थन कर चक्का जाम के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
। भीलवाड़ा जिले से जाने वाली सभी भीलवाड़ा देवली भीलवाड़ा ब्यावर, भीलवाड़ा कोटडी, भीलवाड़ा गंगापुर, भीलवाड़ा करेड़ा, भीलवाड़ा मांडलगढ़, भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा केकड़ी सहित सभी मार्गों पर जाने वाली बसाई नहीं चली यात्रियों को काफी परेशानी हुई जागरण की वजह से लोग इधर-उधर बावजी के लिए जाने के लिए भी परेशान रहे।


