स्टेपिंग स्टोन प्ले स्कूल का उद्घाटन एवं बेबी शो का आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल स्टेपिंग स्टोंस प्ले स्कूल का शुभारंभ समाजसेवी रश्मि बिरला, सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं वरिष्ठ अध्यापिका चंदा पाराशर, वरिष्ठ अध्यापिका चंद्रा जीवनानी, सुनीता पंचारिया, पिंकी शर्मा, जया छतवानी,डायरेक्टर दिनेश छतवानी एवं कमल छतवानी द्वारा किया गया I संस्थान के डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने बताया की बच्चों की इस प्राथमिक पाठशाला में लर्न बाय फन के कांसेप्ट को फॉलो करते हुए बच्चों को खेल-खेल में
जीवन उपयोगी मूल्य सिखाए जाएंगे एवं अक्षर ज्ञान करवाया जाएगा
साथ दो से पांच साल तक के बच्चों के लिए बेबी शो का आयोजन भी किया गया, जिसमें गुलाबपुरा एवं आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने भाग लिया I इसके अंतर्गत रैंप वॉक, मोस्ट एक्टिव बच्चे, क्यूटेस्ट बेबी, फिट एंड हिट बेबी, मोस्ट स्टाइलिश बेबी जैसी गतिविधियां आयोजित की गई I चयनित प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों द्वारा टाइटल गिफ्ट ,मोमेंटो ,सर्टिफिकेट प्रदान किए गए , भाग लेने वाले समस्त बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट भी दिए गए, स्टेपिंग स्टोन प्रिंसेस का खिताब मौली व्यास एवं स्टेपिंग स्टोन प्रिंस का खिताब लक्षित व्यास ने प्राप्त किया एवं बच्चों ने सुंदर डांस का भी प्रदर्शन किया, साथ में देशभक्ति गीतों पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
डायरेक्ट दिनेश छतवानी ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित कियाI
स्टेपिंग स्टोन प्ले स्कूल का उद्घाटन एवं बेबी शो का आयोजन। ====
Leave a comment
Leave a comment


