वैष्णव बैरागी समाज सेवा संस्थान का सम्मान समारोह आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
वैष्णव बैरागी समाज संस्थान का सम्मान समारोह गुलाबपुरा सार्वजनिक धर्मशाला मे आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत श्री गणेश वंदना व सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति के साथ हुआ व मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सम्मान समारोह मे वैष्णव समाज की विभिन्न सेवा समितियों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी अतिथियों का गुलाबपुरा सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालकिशन वैष्णव, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, नंदराम वैष्णव, बालूराम वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव, परसराम वैष्णव, अनिल वैष्णव, राधेश्याम सचिव, सहित सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने अजमेर वैष्णव बैरागी संभागीय समिति अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव सराधना व भामाशाह चंदा देवी रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार किशनगढ़, महंत कृष्ण गोपाल वैष्णव, पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, मंदसौर सेवा संघ अध्यक्ष महेश वैष्णव, केकडी छात्रावास अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर, सरवाड अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, पीसांगन नागा मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव, रायला अध्यक्ष रतन दास, गोपाल दास, बिजयनगर समिति अध्यक्ष महावीर वैष्णव मुरायला, डॉ. विजय वैष्णव बिजयनगर, सेवा समिति गुलाबपुरा अध्यक्ष महंत जगदीश दास वैष्णव, युवा अध्यक्ष अरविंद वैष्णव, महिला अध्यक्ष ऐंजन वैष्णव, आगूंचा अध्यक्ष पप्पू वैष्णव, बदनोर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव, सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, वरिष्ठजन, पत्रकारों, गणमान्यजनो का माला पहनाकर, साफा पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या मे वैष्णव समाज के लोग, महिलाये, युवा, एवं गणमान्यजन मौजूद थे।
वैष्णव बैरागी समाज सेवा संस्थान का सम्मान समारोह आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


