भीलवाड़ा: रहड़ बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम; शिक्षा उप निदेशक ने किया ध्वजारोहण, भामाशाहों ने बांटे कंप्यूटर और स्वेटर ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

भीलवाड़ा: रहड़ बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम; शिक्षा उप निदेशक ने किया ध्वजारोहण, भामाशाहों ने बांटे कंप्यूटर और स्वेटर

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा | 26 जनवरी, 2026

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रहड़ में राष्ट्रभक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह में शिक्षा उप निदेशक  योगेश पारीक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“शिक्षा ही समाज का आधार” —  योगेश पारीक

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री योगेश पारीक ने कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षा सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा को अपना हथियार बनाएं।

गोल्डन की वेलफेयर सोसाइटी और लायंस क्लब का सराहनीय सहयोग

​गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर विद्यालय को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए भामाशाह आगे आए:

  • कंप्यूटर और लाइब्रेरी: गोल्डन की वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विद्यालय को 20,000 की लागत का कंप्यूटर सेट और लगभग 11,000 मूल्य की लाइब्रेरी पुस्तकें भेंट की गईं।
  • स्वेटर वितरण: लायंस क्लब भीलवाड़ा के सौजन्य से कक्षा 1 से 5 के 58 बालक-बालिकाओं को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए स्वेटर वितरित किए गए।

छात्राओं के प्रदर्शन ने मोहा मन

​विद्यालय की छात्राओं ने पीटी परेड, बैंड, योगा और पिरामिड पर हैरतअंगेज और सुंदर प्रदर्शन किया। नन्ही बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्यों ने दर्शकों में जोश भर दिया।

विकास की ओर बढ़ते कदम: प्रधानाचार्या की पहल

​प्रधानाचार्या  ममता राजावत ने बताया कि स्थानीय भामाशाहों और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से स्कूल का कायाकल्प किया गया है। विद्यालय में रिपेयरिंग कार्य के साथ-साथ कक्षा 6 से 12 के लिए फर्नीचर (टेबल-स्टूल) और पंखों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

गरिमामय उपस्थिति

​कार्यक्रम का संचालन  इंदु धूपिया ने किया। इस दौरान गोल्डन की वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  पुखराज सोनी,  अतुल पारीक,  रमेश तेली और  धर्मचंद जाट सहित कई गणमान्य नागरिक और भामाशाह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News