क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय क्षेत्र मे उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सभी राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों, प्रतिष्ठानो, मिल, फैक्ट्रीयो मे गणतंत्र दिवस के पर्व पर ध्वजा रोहण किया गया। श्री गांधी विधालय मे आयोजित मुख्य समारोह मे उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत ने झंडारोहण कर मार्चफास्ट की सलामी ली एवं विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह मे विभिन्न शिक्षण संस्थानों को छात्र छात्रोंओ ने देश भक्ति के ओतप्रोत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मे पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, विकास अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, थानाधिकारी संजय गुर्जर, गांधी विधालय मैनेजर महावीर लढा, पार्षद रामदेव खारोल, संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल,सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विधालयो के संस्था प्रधान, प्रतिनिधि, गणमान्यजन सहित मौजूद थे। इसी तरह न्यायलय मे न्यायाधीश व पालिका मे सुमित काल्या, मयूर मिल मे निदेशक कार्यकारी, हिन्दुस्तान जिंक मे इकाई हेड, पंचायत समिति मे विकास अधिकारी, हुरडा तहसील मे तहसीलदार ने झंडारोहण किया गया।
क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


