हैप्पी आवर्स स्कूल मे गणतंत्र दिवस उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में 77 वे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम मे समाजसेवी रामकुवार चौधरी, कन्हैयालाल सोनी एवं डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया एवं विद्यालय के स्काउट गाइड एवं चारों हाउस दलों ने परेड प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र सलामी एवं मंच सलामी दी तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन एवं मास ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर 1st से लेकर 8th क्लास के बच्चों ने सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी, इस अवसर पर क्लासिकल, कत्थक, अनेकता में एकता, सेव ट्री, सेव वाटर, जय जवान जय किसान, लोक संस्कृति, और देश के वीर जांबाज सैनिकों को समर्पित करती हुई प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई
विशेष प्रस्तुति के रूप में 6th एवं 7th क्लास के बच्चों ने जिम्नास्टीक एवं पिरामिड का सुंदर हैरत अंगेज प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों द्वारा कविता पाठ का भी प्रदर्शन किया गया, कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी ने किया व कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
हैप्पी आवर्स स्कूल मे गणतंत्र दिवस उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


