निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 164 रोगी हुए लाभान्वित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को संस्था परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवम हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आर के सुरेखा ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 164 मरीजों को सेवा प्रदान की जिसमें 24 नए मरीज थे एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैंप के लाभार्थी गोरधन लाल उमरावकंवर कोठारी, राजेंद्र निर्मला कोठारी, रवि निक्की कोठारी परिवार दूदू रहे। कैंप में विशिष्ठ अतिथि रणजीत सिंह, दीपा सिंह , रुद्र प्रताप सिंह रागिनी सिंह , आदित्य प्रताप सिंह ठाकुर गुलाबपुरा रहे। शिविर में रामलाल ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। संस्था के मूल चंद नाबेडा ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, पारस बाबेल ने स्वागत एवं मंत्री पदम चंद जैन खटोड़ ने आभार व्यक्त किया ने । कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे जनवरी माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ रणजीत सिंह, दीपा सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रागिनी सिंह, आदित्य प्रताप सिंह ठाकुर के द्वारा लिया गया है। शिविर में संस्थान से मदन लाल लोढ़ा, ,सुशील चौधरी,दिनेश जोशी, प्रेम सिंह पाडलेचा, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 164 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


