दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का श्री गणेश निमंत्रण के साथ विधिवत शुरुआत हुई।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव ) शहर मे आगामी फरवरी मे दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ बुधवार को श्री गणेश निमंत्रण के साथ हुआ। बाबा महाकाल भक्त मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्री सिद्ध गणेश मंदिर, बस स्टेड पहुँचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि पर्व का निमंत्रण पत्रिका देकर मंगल शुरुआत की गई।
महाकाल शिव भक्त हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को नगर में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोटा, जयपुर एवं नागौर से पधारे सुप्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से शिवभक्ति की अविरल धारा बहाएंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा में
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चलित झांकियाँ,महाराष्ट्र का पारंपरिक ताशा-ढोल,अखाड़ा प्रदर्शन,
इंडियाज़ गॉट टैलेंट के सेमीफाइनलिस्ट रतलाम की जवाहर मल्लखंभ ग्रुप, रतलाम की आकर्षक स्टेच्यू झांकियाँ, हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे एवं विविध सांस्कृतिक दल
शामिल रहेंगे, जो शोभायात्रा को भव्यता की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। इस दौरान एडवोकेट गोपाल वैष्णव, हरीश शर्मा, धीरेंद्र नागर, सुभाष जोशी, कमल शर्मा, शिवनाथ सिंह राठौड़, रामकुमार चौधरी, सुनील तोषनीवाल, सोनू व्यास, रोहित चौधरी, बुद्धिप्रकाश लोहार, महेंद्र सिंह चूंडावत, महावीर जांगिड़, राजू वर्मा,एडवोकेट अनुराग कांकरिया, कुलदीप आचार्य, विकास पारिक, मुकुल त्रिवेदी, जगदीश चौबे, सत्यानारायण प्रजापत, कृष्णसिंह राजावत, माणकचंद, मुकेश शर्मा, नवनीत जांगिड़, गोपाल तिवाड़ी, पिंटू वैष्णव, सतीश पाराशर एवं तरुण लक्षकार सहित भक्त मौजूद थे।
दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का श्री गणेश निमंत्रण के साथ विधिवत शुरुआत हुई।
Leave a comment
Leave a comment


