श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में भक्त तीर्थवानी का किया स्वागत।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में बुधवार को गुलाबपुरा बिजनेस इंस्टाग्राम चैनल के माध्यम से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने वाले एवं वाहेगुरु बेकर्स के संचालक बालाजी भक्त मुकेश तीर्थवानी ने अपना जन्मदिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री संकट मोचन बालाजी के समक्ष मनाया। भगवान बालाजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर विकास सेवा समिति की ओर से मुकेश तीर्थवानी का साफा पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने उनके सामाजिक सहयोग एवं स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।इस दौरान मंदिर परिसर में भक्त लोग मौजूद थे।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में भक्त तीर्थवानी का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


