लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती पर गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय जूना गुलाबपुरा मे स्थित लोक देवता वीर श्री तेजाजी महाराज के स्थल पर श्री तेजाजी महाराज की जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री तेजाजी महाराज कमेटी द्वारा श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से भजनो पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए भीलवाड़ा रोड , बडौदा बैक गली, टीकम चौराहा, मेन बाजार, बावडी चौराहा होते हुए हुरडा रोड होते हुए जूना गुलाबपुरा पहुंची, जहाँ श्री तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई।शोभायात्रा मे महिलाये अपने सिर पर कलश रखे एवं भजनो पर नाचते गाते हुए साथ चल रही थी। इस अवसर पर महिलाओ ने जया एकादशी का विधिवत उधापन भी किया गया। इस दौरान जूना गुलाबपुरा के सैकड़ो पुरुष, महिलाये, युवा सहित गणमान्यजन मौजूद थे।
लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती पर गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।
Leave a comment
Leave a comment


