सरकारी स्कूल मे भामाशाह द्वारा नवनिर्मित कक्ष विद्यालय को समर्पित किया गया।

Published On:

Date:

सरकारी स्कूल मे भामाशाह द्वारा नवनिर्मित कक्ष विद्यालय को समर्पित किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के इन्दिरा कोलोनी मे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह रफीक मोहम्मद मंसूरी द्वारा पिता की पुण्य स्मृति में डेढ लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित प्रधानाध्यापक कक्ष विद्यालय को समर्पित किया गया। भामाशाह रफीक मोहम्मद मंसूरी द्वारा कक्ष का फीता काटकर कॉलोनी के समस्त गणमान्य नागरिकों के समक्ष उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर संस्था प्रधान सुरेश चंद्र द्वारा रेसवाल द्वारा सभी अतिथियों व भामाशाह रफीक मोहम्मद सहित का स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद रामदेव खारोल, अविनाश, सलीम पेंटर, मनोज सिसोदिया, मनोज शर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद था। भामाशाह सत्यनारायण जागेटिया श्रीमती मुन्नी देवी जागेटिया, कमला राठी, श्रीमती शांता तोषनीवाल, श्रीमती लाड देवी झवर द्वारा विद्यालय को दस हजार की ऑफिस कुर्सियां कार्यालय हेतु प्रदान की गई। संस्था प्रधान द्वारा इनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Related News