भाविप शाखा द्वारा जया एकादशी पर गौ सेवा कर दरियां भेंट की।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा जया एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। सेवा प्रमुख कन्हैया लाल सोनी के सानिध्य में प्रभारी मीनाक्षी भाटिया, महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया,भगवती देवी मूंदड़ा,सत्यनारायण जागेटिया,किशोर राजपाल, सागर नुवाल, अनुराग चौधरी आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद द्वारा प्रति एकादशी गौमाता की सेवा हेतु परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद लेते है। परिषद परिवार द्वारा सहयोगार्थ तीन दरियां भेंट की । परिषद सदस्यों द्वारा एवं अंजू यादव व आरके यादव द्वारा उनकी वैवाहिक वर्षगांठ पर गुड चारे और दवाइयों हेतु राशि समर्पित की गई ।
भाविप शाखा द्वारा जया एकादशी पर गौ सेवा कर दरियां भेंट की।
Leave a comment
Leave a comment


