राजकीय बालिका विधालय मे दसवीं की 63 छात्राओं को कौशल विकास किट वितरित किए।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 10 की 63 छात्राओं को कौशल विकास किट वितरित किए गए। प्रभारी कौशल मित्र श्रीमती प्रतिभा व्यास ने बताया कि विद्यालय में 2 ट्रेड संचालित है हेल्थ केयर ट्रेड में 35 छात्राएं व ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड में 28 छात्राएं लाभान्वित हुई । वोकेशनल ट्रेनर ज्योति सेन व प्रीति जगरवाल ने बताया की दोनों ट्रेड में वर्ष पर्यंत छात्राओं को गेस्ट लेक्चर, ऑन जॉब ट्रेनिंग, फील्ड विजिट व इंटर्नशिप एवं एक्सपोजर विजिट के माध्यम से विषयगत दक्षता व कुशलता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता हैं। साथ ही विद्यालय में प्रभारी पूर्णा पारीक ,सहप्रभारी आरती वैष्णव, रेखा शर्मा ने बताया कि 21 वी सदी के कौशल (प्रबल) कार्यक्रम के तहत वाद विवाद, संवाद परिचय, पोस्टर इत्यादि गतिविधियों में 35 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिससे छात्रों में रचनात्मकता , सृजनात्मकता व जागरूकता विकसित होती है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती मैना कुमारी चारण ने की,विशिष्ट अतिथि श्रीमती कांता सोमानी, एडवोकेट प्रदीप रांका, रामकिशन कुमावत आरपी सीबीईओ ऑफिस हुरडा तथा अभिभावक गण उपस्थित थे।उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता झाझरिया ने कार्यक्रम का संचालन किया, प्रधानाचार्य श्रीमती मैना चारण ने सभी का आभार ज्ञापित किया और विद्यालय में चल रहे हैं व्यावसायिक शिक्षा के दोनों ट्रेड की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम वर्मा, रेखा शर्मा, निरमा सैनी, सुमन रोहलान सहित स्टाफ मौजूद रहा।
राजकीय बालिका विधालय मे दसवीं की 63 छात्राओं को कौशल विकास किट वितरित किए।
Leave a comment
Leave a comment


