राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हुरडा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुरडा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना व समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना है | इस अवसर पर बालिका जन्म,दहेज प्रथा , बाल विवाह,कन्या भ्रूण हत्या जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयो पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोग किया गया है | जिसमे विद्यालय की बालिकाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता चौधरी, महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र गुलाबपुरा से प्रमिला तंवर व पिंकी , कृष्णा , बसंती सहित मौजूद थे |
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित। ===
Leave a comment
Leave a comment


