जिंक कॉलोनी परिवार ने गौसेवार्थ बढ़ाया हाथ, किया एक लाख एक रूपये का सहयोग।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आगूंचा जिंक कॉलोनी परिवार द्वारा माघ पूर्णिमा पर सभी पीड़ित गौवंश को आयुर्वेदिक लापसी खिलाई गई और जिंक परिवार द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर जिंक कर्मचारियों द्वारा हर घर झोला लेकर स्वैच्छिक गौसेवार्थ हेतु राशि एकत्रित की गई राशि से माघ पूर्णिमा को श्री माधव गौ उपचार केंद्र, गुलाबपुरा में एक लाख रूपये की राशि गौसेवार्थ समर्पित किए गए। उपचार केंद्र के सूरजकरण लड्ढा ने उपचार केंद्र के सेवाकार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आसपास के 50 किलोमीटर क्षेत्र से रुग्ण, दुर्घटनाग्रस्त गौवंश का यहां जनसहयोग से निःशुल्क उपचार सेवा कार्य होता है। संपत सुराणा की क्रेन वाली गाड़ी का घायल गौवंश को राहत बचाव कार्य में उपचार केंद्र को निःशुल्क सहयोग मिल रहा है।जिंक कर्मचारियों ने उपचार केंद्र के चल रहे सेवाकार्य के प्रयासों को सराहा। लम्पी महामारी से शुरू हुए उपचार केंद्र ने आज सेवा रूपी वटवृक्ष का रूप ले लिया है इस दौरान समस्त जिंक कॉलोनी परिवार और उपचार केंद्र के कन्हैया लाल सोनी, माणक चंद जैन, रविशंकर उपाध्याय, सत्यनारायण प्रजापत, सागर नुवाल, नवनीत जांगिड, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, रामकुमार चौधरी, कन्हैया लाल बैरवा, संपत मैडम, कुलदीप आचार्य उपस्थित रहे, उपचार समिति के उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव और समिति सचिव मुकेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
जिंक कॉलोनी परिवार ने गौसेवार्थ बढ़ाया हाथ, किया एक लाख एक रूपये का सहयोग।
Leave a comment
Leave a comment


