मेवाड़ भृगुवंशीय सामूहिक विवाह सम्मेलन गौ नंदी विवाह के साथ आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती बाड़ी माता तीर्थ धाम शिव शानि मंदिर द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 10 कन्याओं सहित गौ ( लक्ष्मी)नंदी (नारायण)विवाह कुल 11 जोड़ों का विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। नंदी (नारायण) का तोरण शिव शानि मंदिर चौसला में हुआ। विवाह सम्मेलन से पूर्व
भव्य जुलूस कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु भक्त बाड़ी माता तीर्थ धाम पर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर आसींद , मेवाड़ भृगुवंशीय समाज सामूहिक विवाह अध्यक्ष बजरंग लाल आसोप व आयोजन समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण सोजत, आयोजक राजेश, भेरुलाल जोशी बिजयनगर के द्वारा नव विवाहित वर वधू को आशीर्वाद दिया गया। समाज बंधुओ एवं भक्तों के द्वारा कन्यादान उपहार दिए गए। बाड़ी माता भक्त मंडली द्वारा सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
मेवाड़ भृगुवंशीय सामूहिक विवाह सम्मेलन गौ नंदी विवाह के साथ आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


