गांधी विद्यालय में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय मे वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित। विधालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ महावीर प्रसाद शर्मा सयुंक्त निदेशक अजमेर व विशिष्ट अतिथि, भामाशाह रफीक मोहम्मद मंसूरी, मैनेजर महावीर लढा,कार्यकारिणी सदस्य रामदेव खारोल , राजकुमार पाटनी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम व छात्र कुल कार्यकारिणी अध्यक्षा अनुपमा नाथ योगी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ भैरुलाल गर्ग प्रोफेसर हिंदी की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह द्वारा अतिथियों को दुशाला व चिन्ह देकर सम्मान किया एवं वर्ष भर की उपलब्धियां का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय का परीक्षा -परिणाम, खेलकूद, साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों और भौतिक विकास में भामाशाहओं के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि डॉ महावीर प्रसाद शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक कहानी सुना कर विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु प्रश्न पूछे और उत्तर बताने वाले विद्यार्थी को सम्मानित किया, साथ ही बताया कि विद्यार्थी के भावी जीवन निर्माण में विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि रफीक मोहम्मद मंसूरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सलाह दी।विद्यार्थियों के उच्च अध्ययन हेतु जरूरतमंद एक छात्र – छात्रा का कॉलेज शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की। विद्यालय की प्रतिभावान बालिका प्रीति जाट ने भी अपने सीनियर विद्यार्थियों के साथ बिताए हुए फलों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।साथ अक्षिता दाधीच, करिश्मा राठौड़, सुमैया कुरैशी, सोनाक्षी बैरवा आदि ने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ भैरूलाल गर्ग ने ने बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए सन्देश दिया कि मानसिक रूप से तैयार रहकर तैयारी करें। विद्यार्थी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें इसमें गरीबी कहीं भी आड़े नहीं आती है अपने जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानी सुनाई और विद्यार्थियों को प्रेरित किया
छात्र कुल अध्यक्षा अनुपमा नाथ योगी द्वारा अपने विद्यालय के अनुभव विद्यार्थियों से साझा किये और विद्यालय से बहुत कुछ सीखा, अपने विचार विद्यार्थियों बताएं।
समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थी प्रीति जाट, कनक मारू, आदित्य सेन आदि को भामाशाह रफीक मोहम्मद मंसूरी द्वारा 1000 रूपये 16 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी व उत्कृष्ट खिलाड़ी गणेश वैष्णव, शिवा राजपूत,प्रीति जाट, सुमैया कुरेशी, अजय वैष्णव, चाहत यादव, फरमान अली,आदित्य सेन और अनुपमा नाथ योगी आदि को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। गांधी विद्यालय की तरफ से 13 पूर्व विद्यार्थी शिवराज चौधरी, सांवरलाल जाट,शोभा चौधरी, स्तुति शर्मा,विनोद माली, सुहावनी तोमर,पवन तोमर,रानू भदोरिया, अंजना लोहार,मुकेश नाथ योगी,भावना जीनगर और सुमन जाट को प्रशस्ति पत्र व दुशाला पहनाकर सम्मान किया। पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय को 31000/- देने की घोषणा की, विद्यालय के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय स्टाफ के अरविन्द लढा, राकेश शर्मा, मुकेश सेन, मोनिता आसोपा, निराशा जैन, स्वाति शर्मा, सरिता शर्मा, कविता दाधीच, विजय लक्ष्मी शर्मा, सरोज शर्मा,विधि मेठानी, सुमन शर्मा, माया खारोल आदि मौजूद थे।
गांधी विद्यालय में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


