ग्राम कंवलियास मे प्राकट्य त्रिदेव महादेव मंदिर मे आस्था का सैलाब उमड रहा है।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम कंवलियास मे प्राकट्य त्रिदेव महादेव
शिवालय पर सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों श्रद्धालू ने किए भोलेनाथ के दर्शन।
कंवलियास स्थित प्राकट्य त्रिदेव शिव मंदिर मे सोमवार को श्रद्धालू का सैलाब उमड़ पड़ा, लोगो मे भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था के चलते दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं, भक्तों में आस्था ऐसी है कि तेज सर्दी के चलते भी महिलाएं व युवा 40 से 50 किलोमीटर से पैदल चलकर प्रत्येक सोमवार को दर्शन के लिए पहुंच रहे है। ग्रामवासी गौतम सुराणा ने बताया की जिस तरह से श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है कंवलियास को अब शिव नगरी के नाम से भी जाने जाने लगा है, मंदिर पर निर्माण कार्य जारी है हजारों की संख्या में भक्त पैदल चलकर दर्शन हेतु पहुंचे रहे, प्रतिदिन यही स्थिति हो रही है। आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामवासी मन्दिर कमेटी व युवा कार्यकर्ता दिन भर मंदिर दर्शन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और सेवा में लगे रहते है, दिन भर भजन सन्ध्या का दौर चलता रहता है प्रतिदिन मेले जैसा लगा रहता है। आने जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए हजारों दुकानें और खाने पीने और मनोरंजन के साधन मौजूद है व श्रद्धालु भक्ति में झूमते नज़र आते है रास्ते पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
ग्राम कंवलियास मे प्राकट्य त्रिदेव महादेव मंदिर मे आस्था का सैलाब उमड रहा है।
Leave a comment
Leave a comment


