भाविप द्वारा माघ पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण किए गए।

Published On:

Date:

भाविप द्वारा माघ पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण किए गए।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद द्वारा माघ पूर्णिमा के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य मे फल और नवजात शिशुओं हेतु किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि फल व्यवस्था वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण जागेटिया और किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर सेवा प्रमुख कन्हैया लाल सोनी,किशोर राजपाल , भगवती देवी मूंदड़ा,सत्यनारायण जागेटिया,प्रेम चन्द दिनवानी गुड्डू भाई,अनुराग चौधरी और चिकित्सा कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया। परिषद द्वारा शेष दिनों में शिशु किट की व्यवस्था भामाशाहों के माध्यम से निरंतर की जा रही है।

Leave a Comment

Related News