पालिका द्वारा नवनिर्मित आम मुस्लिम समाज कब्रिस्तान हॉल का हुआ लोकार्पण।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
नगरपालिका द्वारा आम मुस्लिम समाज कब्रिस्तान परिसर में 50 लाख की लागत से नवनिर्मित हॉल का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस हॉल का निर्माण आम मुस्लिम समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया हैए जिससे आवश्यक धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के दौरान समाजजन को सुविधा मिल सके। लोकार्पण कार्यक्रम में पालिका चेयरमैन सुमित काल्या व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसुदन पारीक पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन काल्या ने कहा कि नगरपालिका शहर के सभी समाजों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक समाज को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना नगरपालिका की प्राथमिकता रही है। यह हॉल समाज के लिए एक स्थायी और उपयोगी सुविधा सिद्ध होगा। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने चेयरमैन काल्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हॉल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे वर्षों से चली आ रही आवश्यकता पूरी हुई है। साथ ही सभी सामजजन द्वारा ठेकेदार रज्जाक भाई का अभिवादन किया। इस दौरान पार्षद अफजल भाटी, सलाम भाई, पार्षद प्रतिनिधि गन्नी भाई, सचिव सलिम बाबू, सदर अब्दुल कलाम, सदर मुन्ना भाई, सुफियान साजिद पठान, करिम पठान, असलम भाई, हकिम मोहम्मद हुसैन, निजाम, अब्दुल हमिद, बसीर भाई, सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
पालिका द्वारा नवनिर्मित आम मुस्लिम समाज कब्रिस्तान हॉल का हुआ लोकार्पण। ====
Leave a comment
Leave a comment


