शाहपुरा के तहनाल गेट वासियों को बड़ी सौगात: 24 लाख की लागत से बनेगा नया पुल, चेयरमैन रघुनंदन सोनी ने किया निरीक्षण
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा | न्यूज़ डेस्क शाहपुरा नगर के तहनाल गेट क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण की मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री रघुनंदन सोनी ने कार्यस्थल का मौका निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
24 लाख की लागत से होगा कायाकल्प
तहनाल गेट स्थित इस पुलिया के निर्माण के लिए लगभग 24 लाख रुपये की टेंडर राशि प्रस्तावित की गई है। इस क्षेत्र में पुलिया न होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर मानसून के दौरान यहां की स्थिति काफी विकट हो जाती थी।
जनता की मांग पर पालिका की मुहर
मौका निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने बताया कि जनता की ओर से इस पुलिया के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए बोर्ड द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अब कार्य शुरू करवाया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों को सुगम और सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा।
वार्डवासियों ने जताया आभार
पुलिया निर्माण की राह साफ होने पर तहनाल गेट वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष सीताराम बैरवा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख लोग:
मौके पर कैलाश रैगर, खाजू अंसारी, कन्हैया लाल बैरवा, सुरेश गुर्जर, जगदीश बैरवा, कैलाश बैरवा, भैरू लाल बैरवा, नाथु लाल गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, नारायण प्रजापत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।


