गांधी विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी को किया सम्मानित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय मे इस वर्ष विभिन्न गतिविधियों मे भाग लेने वाले विधार्थियो को सम्मानित किया गया। विधालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सुचिता गुप्ता प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा,विशिष्ट अतिथि श्रीमती निराशा जैन व्याख्याता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विद्यार्थी डॉ भैरुलाल गर्ग प्रोफेसर ने की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह द्वारा अतिथियों को दुशाला व चिन्ह देकर सम्मान किया। इस वर्ष विद्यालय खेलकूद, साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सुचिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि अनुशासन एक सीढ़ी है जो जीवन में आपको सफलता दिलाने में अभूतपुर्व योगदान देती है इसलिए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, सहनशीलता, सदाचार, विनम्रता, परोपकार की भावना आदि गुणों का समावेश होना चाहिए। विद्यार्थी को अपने जीवन- पथ पर चल कर अपनी राहे खुद बनानी पड़ती है रास्ता दिखाने का कार्य शिक्षक और माता-पिता द्वारा निरंतर करते हैं जिससे मंजिल मिल जाती है। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थी व उत्कृष्ट खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय के अरविन्द लढा, अरविन्द व्यास,राकेश शर्मा,मुकेश सेन,राहुल सेन,सूर्यप्रकाश गर्ग एनसीसी,मोनिता आसोपा, स्वाति शर्मा, निराशा जैन, सरिता शर्मा, कविता दाधीच, विजय लक्ष्मी शर्मा, सरोज शर्मा,विधि मेठानी, सुमन शर्मा, माया खारोल, पायल गर्ग, पूजा साहू आदि मौजूद थे।
गांधी विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी को किया सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment


