लाम्बा में भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा के साथ श्री निम्बेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की हुई शुरुआत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम
खारी का लाम्बा स्थित महादेव नगर बस स्टैंड पर श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा के साथ हुआ शुरू । शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न मुख्य मार्गो से गाजेबाजे एवं भजन कीर्तन की साथ निकाली गई जो महादेव मंदिर पहुंची जहाँ पंडित चन्द्रप्रकाश आचार्य सहित पंडितो द्वारा कई यजमानो के जोडो से धार्मिक अनुष्ठान ह्ववन यज्ञ मे आहुति दी गई एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को होंगी। इस अवसर पर संत महात्माओं सहित गणमान्यजन एवं ग्रामवासी मौजूद थे।उक्त आयोजन नाकौड़ा गौशाला एवं समस्त ग्रामवासी खारी का लाम्बा द्वारा किया जा रहा है।
लाम्बा में भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा के साथ श्री निम्बेश्वर महादेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की हुई शुरुआत।
Leave a comment
Leave a comment


