*नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होते ही युवाओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न कहां ओर कब पढ़ें पूरी खबर*

Published On:

Date:

*नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होते ही युवाओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न कहां ओर कब पढ़ें पूरी खबर*
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगर पालिका में कांग्रेस बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यकाल की समाप्ति पर शहर में अलग ही माहौल देखने को मिला। शहर के युवाओं एवं कई नागरिकों ने इसे कथित भ्रष्टाचार से मुक्ति की शुरुआत मानते हुए आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।स्थानीय युवाओं का कहना है कि पिछले कार्यकाल के दौरान नगर पालिका के कामकाज को लेकर लगातार सवाल उठते रहे थे। पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल मे नहीं तो विकास कार्य हुए ना ही सामाजिक कार्य,ऐसे में अध्यक्ष के कार्यकाल की समाप्ति को शहर के लिए एक नए और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।शाम के समय शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं ने एकत्र होकर पटाखे फोड़े और आने वाले समय में पारदर्शी एवं ईमानदार प्रशासन की अपेक्षा जताई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।नागरिकों का मानना है कि अब नगर पालिका में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News