महाशिवरात्रि महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों की बैठक श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर परिसर मे हुई । जिसमें इस चतुर्थ वर्ष में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। 14 फरवरी शनिवार को एस.टी.सी. क्वार्टरस गौशाला रोड में एक शाम बाबा महाकाल के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा,
जिसमें प्रसिद्ध पुरुष व महिला भजन गायक अपने भजन प्रस्तुत करेंगे और साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें विश्व प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा भवई नृत्य का विशेष आकर्षण रहेगा, वही 15 फरवरी को दोपहर 3:15 पर श्री राधा कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर गांधीनगर से महाकाल की विशाल शोभायात्रा शुरू होगी, जिसमें उत्तराखंड दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष झांकी एवं नृत्य व कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे । शोभायात्रा में रतलाम के पहलवानों द्वारा मलखम्भ करतब व भीनमाल के ताशा ढोल वादन का विशेष प्रदर्शन किया जायेगा, शोभा यात्रा भीलवाड़ा रोड से तीन बत्ती, बावड़ी चौराहा , क्रय विक्रय सहकारी समिति , सब्जी मंडी होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा से टीकम चौराहा, पुनः बावड़ी चौराहे होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचेगी वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व भस्म आरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के मध्य व्यवस्थाओं का विभाजन किया गया। इस बैठक में रामकुमार चौधरी, हरीश शर्मा, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, शिवनाथ सिंह राठौड़ ,सुभाष जोशी , हरीश गनवानी, सुनील तोषनीवाल, अनुराग कांकरिया, धीरेंद्र नागर, सोनू व्यास, पिंटू वैष्णव, विकास पारिक, शंकर सेन, राजू वर्मा, महेंद्र सिंह , सुनील मैठानी , शशी मेहरा, नवनीत जांगिड़, सत्यनारायण प्रजापत, जगदीश चौबे, अभिषेक मिश्रा ,मुकेश शर्मा, रोहित जाट ,मुकुल शर्मा, कृष्णा सिंह एवं कुलदीप आचार्य सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।
महाशिवरात्रि महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें।
Leave a comment
Leave a comment


