कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय मे वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)हुरडा
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 8 की विदाई व वार्षिकोत्सव आयोजित किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गोपाल लाल भील पीएम श्री विद्यालय हुरड़ा व अध्यक्षता श्रीमती अंजू पोखरना प्रधानाचार्य बालिका विद्यालय हुऱडा ने की l संस्था प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया l मुख्य अतिथि गोपाल लाल भील ने सभी छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त कर अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी l अध्यक्ष अंजू पोखरना ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया l संस्था प्रधान प्रियंका कुमावत एवं मैना कुमावत ने बताया कि कक्षा 8 की 37 बालिकाओं को विदाई दी गई l अतिथियों द्वारा विद्यालय की ओर से बालिकाओं को पारितोषिक दिया गया l कक्षा 6 व 7 में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पारितोषिक दिया गया व राज्य स्तर पर कविता पाठ में प्रथम कृष्णा बलाई व जूडो में पिंकी गुर्जर को भी पारितोषिक दिया गया l इस दौरान देवदत्त पारीक, सहायक वार्डन कृष्णा मोची, मैना कुमावत, प्रियंका व्यास, संजू कुमावत, मोनिका मोची, तृप्ति तिवारी, शशि कला टेलर, विजेता त्रिपाठी मौजूद थे l संस्था प्रधान प्रियंका कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया l
कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय मे वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


