आंगूचा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक मुकुट यात्रा का आयोजन।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम आंगूचा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल मुकुट यात्रा शनिवार को। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य धार्मिक आयोजन रणकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में होगा, ऐतिहासिक मुकुट यात्रा श्री रूड़ी वाले महादेव जी से शुरू होकर गाजेबाजे के साथ श्री रणकेश्वर महादेव जी तक पहुंचेगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में विशेष झांकी बाबा का मुकुट, संजीव झांकियां, अगोरी नृत्य, 101 हरिदास प्रभात फेरी, राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति, महाकाल तांडव नृत्य, भव्य संगीत समूह, महाकाल उपासक अगोरी, भक्ति का विशेष संगम एवं विशेष महाकाल श्रृंगार जैसे आकर्षण रहेंगे।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक समस्त ग्राम पंचायत वासी आंगूचा (भीलवाड़ा) द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं तथा भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
आंगूचा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक मुकुट यात्रा का आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


