गुलाबपुरा–बिजयनगर मार्ग पर खारी नदी पुलिया के जीर्णोद्धार कार्य शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर से बिजयनगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खारी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। बारिश के मौसम मे भारी वर्षा और नदी के तेज बहाव के कारण पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे आमजन को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विधायक जब्बर सिंह सांखला ने मामले को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार से राशि स्वीकृत करवाई तथा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करवाकर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया। विधायक जब्बर सिंह सांखला एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग के AEN कैलाश माली तथा ठेकेदार घनश्याम सिंह द्वारा पूजा-अर्चना के साथ कार्य की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महामंत्री पीयूष मेवाड़ा एवं मनोज तोषनीवाल, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह,नगर उपाध्यक्ष राहुल चौरड़िया, रोहित चौधरी,राजू रामदेव बैरवा, मंत्री बंशीलाल सोनावा, मनोज सिंह सिसोदिया, तेजेंद्र सिंह खांगारोत, नरेंद्र सिंह, मंगल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
गुलाबपुरा–बिजयनगर मार्ग पर खारी नदी पुलिया के जीर्णोद्धार कार्य शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


