महाशिवरात्रि पर श्री नीलेश्वर महादेव का भव्य अभिषेक व विविध आयोजन होंगे।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री नीलेश्वर महादेव के विविध धार्मिक आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ होंगे । मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि रविवार प्रातः 7:15 बजे पंचामृत से भगवान श्री नीलेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तजन निर्जला व्रत एवं उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। प्रातः 9:00 बजे हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा व बालाजी महिला मंडल द्वारा प्रातः 10:15 बजे भगवान श्री नीलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा शिव कथा, शिव चर्चा एवं सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धा लुओ की चहल पहल रहेगी व भक्ति एवं आस्था का वातावरण बना रहेगा।
महाशिवरात्रि पर श्री नीलेश्वर महादेव का भव्य अभिषेक व विविध आयोजन होंगे।
Leave a comment
Leave a comment


