आंगूचा में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली ऐतिहासिक मुकुट यात्रा मे उमडा श्रद्धा का सैलाब ।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम आंगूचा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल मुकुट यात्रा शनिवार को गाजेबाजे के साथ निकाली गई, जिसमे श्रद्धा का जन सैलाब उमड पडा। महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य ऐतिहासिक मुकुट यात्रा श्री रूड़ी वाले महादेव जी से शुरू होकर गाजेबाजे के साथ ग्राम के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री रणकेश्वर महादेव जी तक पहुंची। विशाल मुकुट यात्रा मे विशेष झांकी बाबा का मुकुट, संजीव झांकियां, अगोरी नृत्य, 101 हरिदास प्रभात फेरी, राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति व महाकाल तांडव नृत्य, भव्य संगीत समूह, महाकाल उपासक अगोरी, भक्ति का विशेष संगम एवं विशेष महाकाल श्रृंगार जैसे आकर्षण रहें । इस दौरान हजारों की संख्या मे शिव भक्त , श्रद्धालु लोग मौजूद थे।
आंगूचा में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली ऐतिहासिक मुकुट यात्रा मे उमडा श्रद्धा का सैलाब ।
Leave a comment
Leave a comment


