बाबा महाकाल भक्तमण्डल द्वारा महशिवरात्रि पर विशाल शाही सवारी शोभायात्रा रविवार को ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय बाबा महाकाल भक्त मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल बाबा महाकाल की शाही सवारी शोभायात्रा रविवार को निकाली जायेगी।शिव भक्त हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर शनिवार को विशाल भजन संध्या के आयोजन में महेंद्र अलबेला (वॉइस ऑफ राजस्थान)कोटा, तनु शर्मा जयपुर एवं वीरू नागौर के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे एवं
रविवार को भव्य शोभायात्रा राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर से शाही सवारी गाजेबाजे के साथ शुरू होकर श्रीराम मंदिर, भीलवाड़ा रोड़, बावड़ी चौराहा,क्रय विक्रय समिति,सब्जी मंडी,बड़ोदा बैंक,टीकम चौराहा,बावड़ी चौराहा होते हुए बस स्टेड पहुंचेगी जहाँ महाराणा प्रताप सर्कल पर भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन होगा। शोभायात्रा में उत्तराखंड की प्रसिद्ध चलित झांकियाँ,बाबा महाकाल की शाही सवारी,महाराष्ट्र के ताशा-ढोल,अखाड़ा प्रदर्शन, इंडियाज़ गॉट टैलेंट सेमीफाइनलिस्ट रतलाम की जवाहर मल्लखंभ ग्रुप,रतलाम की प्रसिद्ध स्टेच्यू झांकियाँ, हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के शामिल रहेंगे।
बाबा महाकाल भक्तमण्डल द्वारा महशिवरात्रि पर विशाल शाही सवारी शोभायात्रा रविवार को ।
Leave a comment
Leave a comment


