हैप्पी आवर्स स्कूल मे कक्षा आठ के बच्चों की फेयरवेल सेरेमनी मनाई गई।

Published On:

Date:

हैप्पी आवर्स स्कूल मे कक्षा आठ के बच्चों की फेयरवेल सेरेमनी मनाई गई।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में 8th क्लास के बच्चों की फेयरवेल सेरेमनी मनाई गयी। इस अवसर पर क्लास 7th के बच्चों ने , क्लास 8th के बच्चों को विदाई दी, कक्षा 8 के बच्चों का स्वागत ढोल और पुष्प वर्षा से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 8th क्लास के बच्चों ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन करके किया तत्पश्चात अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया, एक ही रंग के कॉस्ट्यूम में 8th क्लास के छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति की व कक्षा 7 के बच्चों ने भी भावनात्मक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके अश्रुपूरित विदाई अपने सीनियर्स को दी तथा अध्यापिकाओं ने बच्चों को प्रेरणास्पद वचनों द्वारा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को परीक्षा की तैयारी के टिप्स बताते हुए जीवन में निराश न होने, सदैव संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी,
8th क्लास के बच्चों द्वारा , बीते वर्षों में जो भी महत्वपूर्ण पल और यादें बिताई गई, उसको सभी के साथ साझा किया गया I

Leave a Comment

Related News