महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भोजराज में वार्षिक उत्सव एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) ग्राम भोजराज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व संस्था प्रधान जगदीश कुम्हार , विशिष्ट अतिथि अशोक अजमेरा भाविप , अतिविशिष्ट अतिथि दुर्गालाल मालपानी, अशोक मानावत डायरेक्टर ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भोजरास,रंजीत गोरा,अध्यक्ष पंचायत शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमावत, उपाध्यक्ष ओम कुम्हार, राजवीर सिंह गहलोत, संस्था प्रधान श्रीमती संगीता वैष्णव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘स्वागत गीत’ और ‘राजस्थानी लोक नृत्यों’ ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। देशभक्ति के गीतों और नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश भी दिए व प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अध्यापक जयसिंह साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा और विद्यालय की शैक्षणिक और खेलकूद संबंधी उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्ष भर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।भामाशाहों का आभार विद्यालय के विकास में अमूल्य सहयोग देने वाले भामाशाहों भंवरलाल शर्मा ,भंवरलाल टेलर, राधेश्याम मानवत, महावीर तेली, गोपाल लाल, रतनलाल, हजारी पवार, शंभू पुरी आदि का भी मंच पर तिलक लगाकर और माला पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा के मंदिर को संवारने में जनसहयोग का बड़ा महत्व है।” कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान संगीता वैष्णव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भोजराज में वार्षिक उत्सव एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


