राजस्थान जन मंच ने गरीब बच्चों को टेबल कुर्सी वितरित किए
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 20 फरवरी राजस्थान जन मंच अध्यक्ष भाजपा नेता कैलाश सोनी द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत देश के भविष्य अंतिम छोर पर खड़े झुग्गी झोपड़ी में निवासरत बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने ओर पढ़ाई करने का मन बनाने के उद्देश्य को लेकर रामधाम के सामने बनी झुग्गी झोपड़ी के 12 बच्चों को टेबल कुर्सी के सेट वितरित किए
भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं होते हैं और उनके माता-पिता बचपन से ही मेहनत मजदूरी भीख मांगने जैसे काम में लगा देते है जिससे इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है और शिक्षा के अभाव में आगे चलकर चोरी संगीन अपराध लूट जैसी अनैतिक असंवैधानिक गतिविधियों में शामिल हो जाते है गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने
हेतु शिक्षा की और कदम बढ़ाने के लिए है राजस्थान जन मंच ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है


